मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।चंदला: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रामनवमी के पावन पर्व को बड़े...

चंदला: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रामनवमी के पावन पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया

चंदला,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रामनवमी के पावन पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें रामदरबार की सुंदर झांकी को पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। चंदला निवासियों ने इस दिव्य झांकी का दर्शन कर आरती की। रामनवमी पूरे भारत में श्रध्दा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। भगवान राम ने सत्य धर्म और न्याय का पथ कभी नहीं छोङा,उनके जीवन से हमें कई मूल शिक्षायें प्राप्त होती है कि कैसे कठिनायों का सामना करते हुए भी अपने कर्तव्यों का पालन किया। यह दिन न केवल धर्म न्याय और मर्यादा का प्रतिक श्री राम के आगमन का पर्व ही नहीं हैं बल्कि यह सत्य की अधर्म पर विजय का संदेश देता है। इस पावन पर्व पर चंदला (छतरपुर) विधानसभा क्षेत्र के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार जी,नागर पालिका उपाध्यक्ष अंशू शुक्ला जी ,श्री राम सेवा समिति के श्री नर्वदा प्रसाद गुप्ता जी , अजय सिंह जी ,गुलाव पटेल जी , अतुल गुप्ता जी , अरविंद मिश्रा जी , विजय गुप्त जी, ज्ञानेंद्र मिश्राना जी, अरविंद गुप्ता जी मुख्य रूप से उपस्थिति रहे। चंदला उप सेवाकेंद्र प्रभारी बी.के. भारती दीदी ने शब्दों के द्वारा सभी का धन्यवाद किया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments