मुख पृष्ठराज्यगुजरातअहमदाबाद : ब्रह्माकुमारी नंदिनी बहन ने हाल ही में पत्रकारिता में Ph.D. (डॉक्टर...

अहमदाबाद : ब्रह्माकुमारी नंदिनी बहन ने हाल ही में पत्रकारिता में Ph.D. (डॉक्टर ऑफ फिलोसॉफी) की पदवी प्राप्त की है

अहमदाबाद सुखशांति भवन :- बी.के. नंदिनी बहन का ‘आध्यात्मिक और धार्मिक पत्रकारिता द्वारा समाज में मूल्यों का संवर्धन’ विषय पर रिसर्च कार्य सम्पूर्ण होने पर के हस्तों से पीएचडी डिग्री का नोटिफिकेशन देते हुए गुजरात विद्यापीठ के कुलपति डॉ. हर्षदभाई पटेल

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय गुजरात के अहमदाबाद स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय सुख शांति भवन की ब्रह्माकुमारी नंदिनी बहन ने हाल ही में पत्रकारिता में Ph.D. (डॉक्टर ऑफ फिलोसॉफी) की पदवी प्राप्त की है।

अहमदाबाद,गुजरात: “आध्यात्मिक और धार्मिक पत्रकारिता द्वारा समाज में मूल्यों का संवर्धन” इस विषय पर ब्रह्माकुमारी नंदिनी बहन ने रिसर्च का कार्य संपन्न कर शोध निबंध (थीसिस) तैयार किया है।अहमदाबाद महानगर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी द्वारा स्थापित गुजरात विद्यापीठ के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से 71.5% के साथ यह एक भारतवर्ष की नई खोज बन गई है| 

“आध्यात्मिक और धार्मिक पत्रकारिता” के विषय पर राष्ट्रीय भाषा में बहुत गहराई से, बड़ी सटीकता से, पूरी बारीकी से, संपूर्ण वैज्ञानिक पद्धति से सूक्ष्म अध्ययन कर रिसर्च करने वाले ब्र.कु. डॉ. नंदिनी बहन भारत के सर्व प्रथम महिला शोधार्थी है। 

समूचे पत्रकारिता क्षेत्र में इस नई विधा “आध्यात्मिक एवं धार्मिक पत्रकारिता” विषय पर संशोधन करने वाली गुजरात की प्रथम शोधछात्रा रही है, और इस विषय पर उनका सर्व प्रथम शोध ग्रंथ है। 

इस शोध का कीर्तिमान (बड़ी विशेषता) है कि, यह शोध में केवल 3% similarity index (समानता सुचांक) है|

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली के यूजीसी की वेबसाईट इन्फ्लिबनेट (शोधगंगा) पर यह थीसिस एवं शोध सारांश इस लिंक पर http://hdl.handle.net/10603/627371 ऑनलाइन उपलब्ध है।

केवल सम्पूर्ण पत्रकारिता के विषय में, नई विधा और नविन विषय पर रिसर्च (शोध कार्य) करने वाली ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रथम समर्पित ब्रह्माकुमारी बहन भी है| 

”आध्यात्मिक एवं धार्मिक पत्रकारिता द्वारा समाज में मूल्यों का संवर्धन : एक अध्ययन” विषय पर मार्गदर्शक डॉ. विनोद कुमार पांडेय के दिशा निर्देशन में संशोधन कार्य पूर्ण कर शोध निबंध तैयार किया गया। साथ ही साथ गुजरात विद्यापीठ के कुलपति डॉ. हर्षद भाई पटेल की शुभभावनाओं से यह शोध कार्य सविशेष रहा। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष एवं डीन डॉ. अश्विन कुमार और डॉ. प्रो. पुनीता हर्ने का संशोधन कार्य में साथ-सहयोग रहा| सर्व ब्राह्मण परिवार के निरंतर साथ-सहयोग, सकाश और शुभ भावना-शुभ कामनाओं से यज्ञं इतिहास में यह एक अनूठा सर्वोतम कार्य हुआ है| यह यज्ञ के लिए गौरवान्वित कार्य है|

बी.के. नंदिनी बहन को ‘आध्यात्मिक और धार्मिक पत्रकारिता द्वारा समाज में मूल्यों का संवर्धन’ विषय पर रिसर्च कार्य होने पर पीएचडी के शोध निबंध (थीसिस) के साथ शुभवधाई देते हुए गुजरात विद्यापीठ के कुलपति डॉ. हर्षदभाई पटेल

ब्रह्माकुमारी नंदिनी बहन अपने  संशोधन के मार्गदर्शक प्रो. डॉ. विनोद कुमार पांडेय (पूर्व अध्यक्ष पत्रकारिता विभाग) के साथ|

ब्रहामाकुमारी नंदिनी को अपना शोध का कार्य पूर्ण होने पश्च्यात समुह्चित्र में पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष और डीन प्रो. डॉ. अश्विन कुमार और प्रो. डॉ. पुनीता हर्ने की शुभ कामनाएं दी|   

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments