धमतरी,छत्तीसगढ़: प्रजापिता ब्रह्मकुमारिज धमतरी द्वारा नवनिर्वाचित महापौर ,सभापति एवम वार्ड पार्षदों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | जिसमे सभी भी उपस्थिति रही एवम साथ ही शहर के गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही |
सभी पदाधिकारियों के सम्मान में बच्चो द्वारा बहुत सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई जिसको देखकर सबके अन्दर कुछ कर गुजरने की इच्छा शक्ति जागृत हुई , अपने शहर के एवम देश के विकास के लिए ध्रिड संकल्पित हुए |
दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया , ब्रह्माकुमारिज बहनों द्वारा सभी पदाधिकारियों का सम्मान तिलक, पट्टा, हार, श्रीफल , गुलाब फुल एवम स्लोगन फोटो फ्रेम द्वारा किया गया |
अपने दिव्य उदबोधन में सरिता दीदी ने सभी का दिल से बाबा के घर दिल की भावना द्वारा स्वागत सम्मान किया | दीदी ने कहा आप सभी को बहुत सुंदर अवसर मिला है सबकी सेवा कर सबका दिल जितने का , जनता की सेवा करने का | जैसे घर का मुखिया होता है जिसके ऊपर पुरे परिवार की जिम्मेवारी होती है ऐसे आप सभी के ऊपर पुरे शहर की जिम्मेवारी है | ऐसे ही स्वयं परमपिता परमात्मा शिव पुरे विश्व का मुखिया है जो पुरे विश्व को पतित से पावन बनाने आया है उनकी याद से हमें पावन बनना है |
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रामू रोहरा जी ने कहा सारा शहर नया धमतरी देखना चाहती है मै और हम सभी 40 पार्षद मिलकर धमतरी शहर का नक्शा बदल देंगे | विकास तो हमें करना ही है लेकिन कोइए भी तकलीफ में हमारे पास आता है तो सबसे पहले हमारा व्यवहार उसके साथ कैसा है ये मायने रखता है | हम सबके ऊपर निगाहे है जनता की विश्वास की उनके विश्वास पर हमें खरा उतरना है |
आज हमारा जो श्रृंगार हुवा है ऐसा ही श्रृंगार हमें शहर का करना है | जो ज्ञान हमें किताबो में नहीं मिलता वो ज्ञान हमें यहाँ सेंटर में प्राप्त होता है इसलिए मै यहाँ के कोइ भी कार्यक्रम को मिस नहीं करना चाहता | हमें अपने कार्य की जिम्मेवारी अच्छे से निभाने के लिए यहाँ सिखाये जाने वाला मैडिटेशन जरुर सीखना चाहिए |
प्राजकता बहन ने सभी को आध्यत्मिक एक्टिविटी कराई जिसको सभी ने बहुत एन्जॉय किया | सभी को एक मॉस के लिए होम वर्क के रूप में एक शक्ति का कार्ड दिया | सभी को मैडिटेशन का अभ्यास कराया | कार्यक्रम का सफल संचालन कामिनी कौशिक ने किया |





