मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशहाथरस : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम - सुसंस्कृत संस्कारी...

हाथरस : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम – सुसंस्कृत संस्कारी समाज को दिशा देने वाली महिला वंदनीय

हाथरस, उत्तर प्रदेश: वंदे मातरम् स्वर्णिम भारत, शीर्षक के अंतर्गत विश्व महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ़ रोड स्थित शांति भवन आनंद पूरी , सहज राजयोग प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजन बड़ी शालीनता के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शुभ संकल्पों के दीप जलाएं ” की मधुर ध्वनि के मध्य दीप प्रज्वलित कर किया गया।
तदोपरांत सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। बालिका लक्ष्मी बहन ने “सांसों की सरगम गाए सुस्वागतम” पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया। नैन्सी बालिका ने “तुझको ही संसार है ” पर अपनी प्रस्तुति दी।
सेवा भारती की अनु विमल ने विश्व महिला दिवस मनाए जाने की शुरूआत की जानकारी दी।
एक्यूप्रेशर की सेवा पर तत्पर रेनू जैन ने कहा कि हम पूरे साल सेवा पर तत्पर रहते। कविता पाठ करते हुए कहा कि स्त्री हो तभी तो सब कुछ संभाल लेती हो तुम”। वार्ष्णेय कॉलेज की उपाध्यक्ष प्रज्ञा वार्ष्णेय बहिन ने कहा कि अनसुईया के कहने पर त्रिदेव बालक बन जाते हैं। कौन सा दिन है जो महिलाओं का नहीं है। लक्ष्मी बहन ने सुनाया ये आज की नारी है , ना अबला न बेचारी है।
बी के पूजा बहन ने “केसर की क्यारी से कन्या कुमारी तक ब्रह्माकुमारी बन योग सिखाती हैं” कविता पाठ किया।
नगर पालिका अध्यक्ष स्वेता चौधरी ने महिला दिवस की शुभ कामनाएं देते हुए नारी शक्ति थी, है और रहेगी।
इस अवसार पर केंद्र संचालिका बी के शांता बहिन ने कहा कि परमपिता परमात्मा शिव द्वारा सिखाए राजयोग, संस्कार और जीवन मूल्यों से स्वर्णिम युग आएगा।
इस अवसर पर नारी शक्ति से खचाखच भरे राजयोग भवन में मुख्य रूप से एडवोकेट बीना गुप्ता, डॉ गुलाटी, अखिल भारतीय वार्ष्णेय एसोसिएशन की कल्पना बहिन, नीलम वार्ष्णेय, अंजू, पूनम, चित्रा, दीप्ति सहित सैकड़ो मातृशक्ति उपस्थित थीं।
कार्यक्रम प्रबंधन बी के वंदना, बी के मोनिका, बी के अस्मिता ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments