मुख पृष्ठसमाचारबेहोली: नशा मुक्त भारत अभियान

बेहोली: नशा मुक्त भारत अभियान

बेहोली, हरियाणा: ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत दो जागरूकता व ध्यान सत्र आयोजित किए गए। 

पहला कार्यक्रम सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेहोली में हुआ, जिसमें कुल 375 प्रतिभागियों (350 बच्चे, 15 पुरुष, 10 महिलाएं) ने भाग लिया। दूसरा सत्र 11:00 से 12:00 बजे तक गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जौरा में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 479 प्रतिभागी (450 बच्चे, 19 पुरुष, 10 महिलाएं) उपस्थित रहे।

इन दोनों सत्रों में बच्चों को नशे के विभिन्न प्रकार, उनके दुष्परिणाम और उनसे बचने के उपायों पर जानकारी दी गई। साथ ही ध्यान और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लाभों को समझाया गया। अंत में सभी बच्चों ने आजीवन नशामुक्त रहने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments