इंदौर,मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारी श्री साई गंगोत्री विहार, इंदौर द्वारा ग्राम नावदा पंथ स्थित राम मंदिर मेंआयोजित “वाह जिंदगी वाह – 15 दिवसीय खुशनुमा जिंदगी, राजयोग अनुभूति शिविर” का भव्य शुभारंभ 5 मई को हुआ। यह शिविर प्रतिदिन संध्या आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का उद्देश्य:
इस शिविर के माध्यम से ग्राम नावदा पंथ को गोकुल ग्राम के रूप में विकसित करने की प्रेरणा दी जा रही है, जहाँ आत्मिक जागरूकता, योग, स्वच्छता, संस्कार व सेवा का समावेश हो।
मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सर्पंच श्री मनोहर चौधरी, एसबीआई बैंक मैनेजर स्वाति बहन, अनिल शर्मा (पुजारीजी), कृषक घनश्याम चौहान जी और अनेक विशिष्टजनों की उपस्थिति रही।





