मुख पृष्ठनेपालबिराटनगर: नशा मुक्त समाज अभियान

बिराटनगर: नशा मुक्त समाज अभियान

बिराटनगर, नेपाल : लाइन्स चौक मैदान में नशा मुक्त समाज अभियान के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें कुल 350 लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में 50 युवा, 100 पुरुष, 100 महिलाएँ और 100 वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रूप में कोसी प्रदेश के सांसद श्री भीम पराजु, CDO साहब, SSP साहब, डॉ. मदन कोइराला, उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राजयोगिनी गीता दीदी ने बताया कि ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर कैसे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर किया जा सकता है और समाज को नशामुक्त बनाया जा सकता है। युवाओं को विशेष रूप से प्रेरित किया गया कि वे इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभाएं। अंत में सभी ने नशामुक्त भारत की शपथ ली और संकल्प लिया कि बदलाव की शुरुआत स्वयं से करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments