मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।जबलपुर: शरीरिक स्वास्थ्य के साथ भावनात्मक स्थिरता और संतुलन को बढ़ावा देता...

जबलपुर: शरीरिक स्वास्थ्य के साथ भावनात्मक स्थिरता और संतुलन को बढ़ावा देता है राजयोग का अभ्यास – डॉ वेणु गोपाल माउंट आबू

जबलपुर-मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मुख्यालय माउंट आबू से आये बी के डॉ वेणुगोपाल ,साथ ही डॉ. वीरेंद्र आर्य प्रोफेसर एवं (विभागाध्यक्ष पल्मोनरी मेडिसिन एनएससीबी मेडिकल कॉलेज),डॉ. ठाकुर (वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन),पुष्पा किरार (वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ) , बी के डॉ श्याम,बी के मीना,बी के सरला उपस्थित रहे। धन्वंतरि नगर मे स्थित ब्रह्मा कुमारीज ज्ञान संजीवनी भवन में निरोगी भव एवम आपका स्वास्थ्य आपके हाथो में इस विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने अपने विचार रखे। 

माउंट आबू से आये बी के भ्राता वेणु गोपाल ने बताया की राजयोग ध्यान एक शक्तिशाली अभ्यास है जो समग्र कल्याण को बढ़ावा देने के लिए ध्यान और आध्यात्मिक विकास को जोड़ता है। नियमित अभ्यास से

तनाव में कमी*: राजयोग ध्यान तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है। 

मानसिक स्पष्टता में सुधार: ध्यान, एकाग्रता और मानसिक स्पष्टता को बढ़ाता है।

भावनात्मक संतुलन: भावनात्मक स्थिरता और संतुलन को बढ़ावा देता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजयोगिनी बी के भावना जी ने बताया की राजयोग ध्यान अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण को प्राप्त करने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है। इस अभ्यास को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करके, आप शरीर, मन और आत्मा के लिए गहन लाभ का अनुभव कर सकते हैं।

बी के श्वेता ने सभी को राजयोग मेडिटेशन का गहन अनुभव भी कराया बी के डॉ श्याम भाई ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया एवम बी के सरला ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments