मुख पृष्ठनेपालकतहरी: ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत छह स्थानों...

कतहरी: ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत छह स्थानों पर ध्यान एवं जागरूकता सत्रों का आयोजन किया गया

कतहरी,नेपाल: ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कतहरी चौक, नया बाजार, गडम गाछी, उड़ी पूल चौक (मुसहर बस्ती), खैद बोना और भोडाहा सहित छह स्थानों पर ध्यान एवं जागरूकता सत्रों का आयोजन किया गया, जिनमें कुल 1576 लाभार्थियों (बच्चे: 430, युवा: 185, पुरुष: 275, महिलाएं: 471, वरिष्ठ नागरिक: 215) ने सहभागिता की। इन कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के विभिन्न प्रकारों तथा उनके मानसिक, शारीरिक, सामाजिक और नैतिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों को बताया गया कि नशे से बचने का प्रभावी उपाय आत्म-सशक्तिकरण, ध्यान और संतुलित जीवनशैली है। कार्यक्रमों के दौरान सभी ने आजीवन नशामुक्त रहने की प्रतिज्ञा ली और एक स्वस्थ, सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा प्राप्त की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments