मुख पृष्ठसमाचारगुरुग्राम: ब्रह्माकुमारीज़ न्यू पालम विहार द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत...

गुरुग्राम: ब्रह्माकुमारीज़ न्यू पालम विहार द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पाइन क्रेस्ट स्कूल में एक ध्यान एवं जागरूकता सत्र का आयोजन किया

गुरुग्राम, हरियाणा: ब्रह्माकुमारीज़ न्यू पालम विहार द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पाइन क्रेस्ट स्कूल में एक ध्यान एवं जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 150 प्रतिभागियों (140 बच्चे, 10 वयस्क) ने भाग लिया। सत्र के दौरान बच्चों को नशे के विभिन्न प्रकारों, उनके दुष्प्रभावों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। उन्हें ध्यान और संतुलित जीवनशैली अपनाने की विधियाँ सिखाई गईं, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ रह सके। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने जीवनभर नशा मुक्त रहने की शपथ ली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments