आगरा, उत्तर प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज आर्ट गैलरी म्यूज़ियम में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम। इस अवसर पर श्री गोविंद चार जी – उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ:
🔹 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
🔹 UNEP (United Nations Environment Programme) में ब्रह्माकुमारीज संस्था की भूमिका एवं कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की सेवाओं का परिचय दिया गया।
🔹 वर्ष 2025 की थीम “Beat Plastic Pollution” पर वक्ताओं ने विस्तार से विचार रखे और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।
🔹 यौगिक कृषि के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया, जो प्राकृतिक ऊर्जा और आध्यात्मिकता का सुंदर समन्वय है।
🔹 पर्यावरण सुरक्षा को लेकर संकल्प, नारे, कविताएं प्रस्तुत की गईं।
🔹 पाँच तत्वों (पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि, आकाश) को सकारात्मक ऊर्जा देने हेतु विशेष कमेन्ट्री द्वारा सकाश किया गया।
🔹 वृक्षारोपण कार्यक्रम “एक पेड़ मां के नाम” के अंतर्गत सभी ने पौधारोपण किया और पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया।
बीके मधु दीदी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा:
“पेड़ हैं तो सांस है, सांस है तो जीवन है। जीवन बचाने और स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए पौधारोपण और उसका संरक्षण आवश्यक है।”
यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बना, बल्कि समाज को एक सकारात्मक और स्थायी दिशा में प्रेरित करने का कार्य भी किया।





