खापरखेडा, महाराष्ट्र। ब्रह्मा कुमारीज् खापरखेडा में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम किया गया जिसमे आये हुए अतिथियों का स्वागत बी के प्रेरणा, बी के सपना ने पौधे देकर किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में कामठी सेंटर संचालिका बी के प्रेमलता दिदी ने पर्यावरण दिवस पर उद्बोधन करते हुए कहा कि पर्यावरण पृथ्वी का जीवन है। स्वच्छ वायु, शुद्ध जल, उपजाऊ भूमि और जैव विविधता हमारे जीवन की आधारशिला हैं। लेकिन आज प्रदूषण, वनों की कटाई, प्लास्टिक का उपयोग और प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हमारे पर्यावरण को विनाश की ओर ले जा रहे हैं। ऐसे में पर्यावरण की रक्षा करना हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी बन गई है।
अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और मौजूदा पेड़ों की रक्षा करें।
हर स्कूल, कॉलोनी, ऑफिस परिसर में वृक्षारोपण को नियमित अभ्यास बनाएं।
‘एक व्यक्ति – एक वृक्ष’ जैसे अभियान चलाएं।
पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। छोटे-छोटे कदम जैसे पौधे लगाना, प्लास्टिक का त्याग, जल की बचत – बड़े बदलाव ला सकते हैं।
“धरती को बचाना है, तो आज ही से शुरुआत करें।”
“पर्यावरण सुरक्षित, भविष्य सुरक्षित!”
कार्यक्रम में उत्तर भारतीय जिल्हा अध्यक्ष विश्वजीत सिंग,माजी जि.प. सदस्य एवं भाजपा तालुका अध्यक्षा छायाताई ढोले, माजी जि. प. सदस्य अशोक तांदुळकर , माजी पं स समिती उपसभापती राहुल तिवारी, डॉ ओंकार केलवदे, कपिल वानखेडे, अभय मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं आभार बी के संगीता दिदी ने किया।









