मुख पृष्ठराज्यगुजरातनवसारी: तमाकु मुक्ति दिवस निमित्त ब्रह्माकुमारीज़ ब्रह्मा कुमारीज़ सेवाकेंद्र के द्वारा रेलवे...

नवसारी: तमाकु मुक्ति दिवस निमित्त ब्रह्माकुमारीज़ ब्रह्मा कुमारीज़ सेवाकेंद्र के द्वारा रेलवे स्टेशन पर व्यसनमुक्ति प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

नवसारी , गुजरात। तमाकु मुक्ति दिवस निमित्त ब्रह्माकुमारीज़ ब्रह्मा कुमारीज़ सेवाकेंद्र के द्वारा रेलवे स्टेशन पर व्यसनमुक्ति प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सेशन सुप्रीन्टेडन्ट श्री सी. एम. सटीक के हस्तो से किया गया। उन्होने प्रदर्शनी की संपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

प्रदर्शनी के चित्रों द्वारा समझाया गया कि 90% व्यसन करने वाले 25 साल से कम उम्र की आयु वाले होते है। जो फैशन, दिखावा, मित्रों का दबाव, बुरे संग के कारण व्यसन के चंगुल में फस जाते है। पारिवारिक अशांति भी व्यसन का कारण बनता है। व्यसनी को पहचानने की निशानी बताते हुए बताया कि वो घर में ज्यादा पैसे की मागणी करेगा। देरी से से घर लौटता है, स्वभाव क्रोधित और आत्मघाती बन जाता है।

व्यसन छोडने के उपायों में बताया कि गीत, संगीत, नृत्य, व्यायाम, खेलकूद आदि में रुचि बढ़ाने से व्यसन की तलप कम होती है। मेडीटेशन के अभ्यास से कर्मेन्द्रियों पे नियंत्रण बढता है, मनोबल में वृद्धि होती है, आत्मविश्वास बढ़ता है। परमात्मा के साथ योग लगाने से शक्तियो की प्राप्ति होती है जो व्यसनमुक्त बनने में मदर करती है।

इस प्रदर्शनी का लाभ सुबह 9.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक रेलवे स्टेशन पर आने वाले मुसाफरो में से करीब 500 व्यक्तियों ने लिया। 100 व्यक्तियों ने व्यसन छोडने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments