मुख पृष्ठसमाचारनीलोखेड़ी: बच्चों के लिए आयोजित ग्रीष्मकालीन शिवर का हुआ उद्घाटन

नीलोखेड़ी: बच्चों के लिए आयोजित ग्रीष्मकालीन शिवर का हुआ उद्घाटन

नीलोखेड़ी,हरियाणा: ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र पर13 जून 2025 को ग्रीष्मकालीन शिविर का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में करीब 35 बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रारंभ में बीके रेणु बहन, घरौंडा सेवा केंद्र की संचालिका ने बच्चों को एक प्रेरक कहानी सुनाई। तत्पश्चात बीके नीरू बहन ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने दिन की शुरुआत प्रार्थना से की, उसके बाद बच्चों को ध्यान करवाया गया ,उसके बाद बच्चों को विभिन्न प्रकार के कार्य दिए गए:  जैसे की डांस, चित्रकारी आदि।

इस कार्यक्रम का आयोजन नीलोखेड़ी सेवाकेंद्र प्रभारी बीके संगीता बहन द्वारा किया गया , मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पार्षद अंजना कुमारी बहन उपस्थित रही।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बीके प्रीति बहन, बीके सुमन बहन, बीके श्रुति बहन, श्री मुलख राज आहूजा, भाई सतीश जोशी, अमित भाई, सुधीर भाई, संजीव जोशी, जोगिंदर भाई आदि का अथक सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments