गुरुग्राम, हरियाणा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 जून को सैक्टर 63 ए सेवाकेंद्र के प्रांगण में तथा सेवाकेंद्र द्वारा केंद्रीय विद्यालय सीआरपीएफ में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य भ्राता संजय जी , एसबीआई बैंक के ब्रांच मैनेजर भ्राता खुशबंत बेहवाल जी, भ्राता रमेश जी , सेवाकेंद्र प्रभारी ब्र. कु सुदेश बहन, ब्र. कु नेहा बहन एवं अन्य स्कूली बच्चों ने भाग लिया। सभी ने एक पेड़ माँ के नाम के साथ पौधारोपण किया और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिज्ञा भी ली l