मुख पृष्ठअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसकादमा: हरियाणा योग आयोग,आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में...

कादमा: हरियाणा योग आयोग,आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण अभ्यास आयोजित किया गया

कादमा (हरियाणा): हरियाणा योग आयोग ,आयुष विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आज झोझू खंड का योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण अभ्यास ब्रह्माकुमारीज  सेवाकेंद्र कादमा में आयोजित किया गया। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन , ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉक्टर रविंद्र कादयान की गरिमामय उपस्थित में योग शिक्षक बिशन सिंह आर्य,कविता दगड़ोली, सर्वेंद्र  व प्रतिभा ने उपस्थित जनों को प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया। योग सत्र का शुभारंभ योग शिक्षक बिशन सिंह आर्य ने ओम के उच्चारण व प्रार्थना के साथ करवाया। उन्होंने योगासन के साथ-साथ प्राणायाम के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। बिशन सिंह आर्य ने कहा कहा कि सामान्य आदमी भी योग के रास्ते पर चलकर आनंद व खुशी की प्राप्ति कर सकता है ।योग केवल आसन प्राणायाम करना ही योग नहीं है । अपनी चित्त की वृत्तियां पर नियंत्रण करना योग है ।हर कार्य को कुशलतापूर्वक करना योग कहलाता है। सर्व धर्म समभाव की भावना को विकसित करता है। योग आपसी प्रेम ,प्यार ,भाईचारा ,शांति को स्थापित  करता है। आज पूरी दुनिया में योग की आवश्यकता है। योग मार्ग पर चलकर वैश्विक स्तर पर शांति स्थापित की जा सकती है। योग के द्वारा पुनः वैश्विक स्तर पर भारत के आध्यात्मिक शक्ति का प्रदर्शन योगासन व राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से किया जाएगा। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बहन वसुधा ने राजयोग का अभ्यास करते हुए कहा कि आसन, प्राणायाम के द्वारा मन  व शरीर पर नियंत्रण किया जाता है। शरीर के साथ-साथ मन पर नियंत्रण करने के लिए राजयोग का अभ्यास बहुत जरूरी है ।राजयोग के निरंतर अभ्यास के द्वारा ही हम अपने आत्मा के वास्तविक स्वरूप को पहचान सकते हैं ।आत्मा के वास्तविक स्वरूप को पहचान कर ही हम उस निराकार ईश्वर में एकाकार हो सकते हैं। आत्मा का परमात्मा के साथ मिलन कर सकते हैं । अहम् को मिटा मानसिक शांति प्राप्त करने का तरीका है राजयोग। बिना राजयोग के अभ्यास के हम ईश्वर के वास्तविक स्वरूप को नहीं पहचान सकते ।  खंड प्रभारी डॉ रविंद्र कादयान ने प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। ब्रह्माकुमार सुनील कुमार ने आयुष विभाग के सभी डॉक्टर फार्मासिस्ट व योग शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन व नीलम बहन, ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की तरफ से सभी योग शिक्षकों को परमात्म स्मृति का चित्र व पटका पहनाकर सम्मानित किया।  खंड  स्तरीय योग प्रशिक्षण सत्र में आज नोडल अधिकारी डॉक्टर रविंद्र कादयान, डॉ राम अवतार,डॉक्टर किरण वर्मा, डॉक्टर कविता बलाली,योग सहायक मित्रसैन  आर्य,मनीषा ,कविता , प्रतिभा ,सरविंदर ,भूपेंद्र ,राजेश सुबे स्वामी पंच, ओम प्रकाश पटवारी इत्यादि की गरिमामय उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments