मुंबई- घाटकोपर,महाराष्ट्र: जिग्ना और महेक भिमानी का भरतनाट्यम अरंगेत्रम कार्यक्रम भव्यता और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मुंबई में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम नृत्य कला के प्रति समर्पण, साधना और भारतीय परंपरा के गहन आदर का प्रतीक रहा।
इस शुभ अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका और ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबजोन की अतिरिक्त प्रभारी ब्रह्माकुमारी विष्णु प्रिया विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित थीं। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊँचाइयों से सराबोर कर दिया।
भिमानी परिवार द्वारा आदरणीय विष्णु बहन जी का विशेष रूप से सम्मान किया गया। उनके प्रति कृतज्ञता स्वरूप पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
विष्णु बहनजी ने परफॉर्मर्स जिग्ना और महेक भिमानी (माँ और बेटी) के साथ-साथ उनकी नृत्य गुरु (नाट्याचार्य) श्रीमती प्रीति वोरा जी और समस्त परिवारजनों को ईश्वरीय प्रसाद और सुंदर सौगातें भेंट स्वरूप प्रदान की, जिसने इस आयोजन की पवित्रता और आत्मीयता को और भी गहरा कर गया।
कार्यक्रम के अंत में, विष्णु बहनजी ने उपस्थित सभी दर्शकों को आत्मा और परमात्मा के वास्तविक परिचय से अवगत कराया। उनके प्रेरणादायक वचनों ने उपस्थित जनसमूह को आत्म-जागृति और आध्यात्मिक चिंतन की ओर प्रेरित किया।
यह कार्यक्रम एक सुंदर समन्वय था – कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता का, जो सभी उपस्थितों के मन-मस्तिष्क पर एक अमिट छाप छोड़ गया।






