मुख पृष्ठअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसछतरपुर: ब्रह्माकुमारीज किशोर सागर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में संस्कार...

छतरपुर: ब्रह्माकुमारीज किशोर सागर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में संस्कार वाटिका में आयोजित कार्यक्रम

ब्रह्माकुमारीज किशोर सागर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम
योग दिवस के रूप में हमारी भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठता, विशेषता, विशालता विश्व पटल पर सम्मानित हुई है-बीके शैलजा
योग हमारे जीवन में जीवंतता का प्रतीक है- ब्रह्माकुमारीज

छतरपुर, मध्य प्रदेश। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हमारे लिए गर्व करने वाला दिवस है क्योंकि हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी की सलाह को मानते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस दिवस को योग दिवस के रूप में घोषित किया है और इसके द्वारा हमारी भारतीय संस्कृति की जो श्रेष्ठता, विशेषता, विशालता है वह विश्व पटल पर सम्मानित हुई है। योग हमारे जीवन में जीवंतता का प्रतीक है, योग हमें जीवन जीने की कला सिखाता है, योग हमारे जीवन को ऊर्जा से भर देता है, योग से हमारे मन को शांति मिलती है इसके साथ ही राजयोग हमारे आधुनिक जीवन के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का अभिन्न अंग है जो हमें जीवन के वास्तविक अर्थ तथा उद्देश्य को समझने तथा इसकी चुनौतियों का सामना करने में सहायता करता है।

उक्त उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय किशोर सागर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम पर संस्कार वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में छतरपुर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके शैलजा दीदी ने व्यक्त किए।

विश्व शांति एवं सर्व के स्वास्थ्य हेतु संगठित मेडिटेशन
इस कार्यक्रम में प्रातः 5:30 बजे सभी का आगमन हुआ और कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वरीय महावाक्य एवं प्रभु स्मृति से की गई जिसमें ब्रह्माकुमारी बहनों ने विश्व शांति एवं सर्व के स्वास्थ्य हेतु संगठित मेडिटेशन किया तत्पश्चात दीप प्रज्वलन किया गया।

म्यूजिकल एक्सरसाइज
इस मौके पर सभी को ऊर्जा से भरने के लिये ब्रह्माकुमारीज बहनों द्वारा म्यूजिकल एक्सरसाइज कराई गई उसके पश्चात 6:30 बजे से योगा टीचर प्रियंका चौरसिया ने सरकार के प्रोटोकॉल सीवाईपी पर आधारित योगा का अभ्यास कराया

कार्यक्रम में चौरसिया समाज अध्यक्ष बृजेश चौरसिया, समाजसेवी प्रकाश चंद्र जैन, एस के उपाध्याय, एडवोकेट संजय मिश्रा सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनें सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में लगभग 305 लोगों ने भाग लिया।

इसी तारतम्य में जिला जेल में बंदी भाई बहनों के लिए योग का महत्व एवं योगाभ्यास कराने के लिए ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनों को आमंत्रित किया।
इस कार्यक्रम में बीके शिल्पा, पंकज, रमेश भाई द्वारा सभी को मेडिटेशन एवं फिजिकल योगा कराया गया। यह कार्यक्रम जेलर दिलीप सिंह एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में किया गया जिसमें महिला एवं पुरुष बंदी मिलाकर लगभग 258 लोगों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments