मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशझांसी: ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर मातेश्वरी जी का 60वां स्मृति दिवस श्रद्धा...

झांसी: ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर मातेश्वरी जी का 60वां स्मृति दिवस श्रद्धा एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न

झांसी,उत्तर प्रदेश: सत्यम कॉलोनी स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी का 60वां पुण्य स्मृति दिवस आध्यात्मिक ज्ञान दिवस के रूप में श्रद्धा, सम्मान और दिव्यता के वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम में जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी भ्राता ओ. पी. शर्माविनायक अस्पताल से श्रीमती रीना अग्रवाल, निवृत्त शिक्षिका श्रीमती बिटटन शर्माश्रीमती शशि जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्माकुमारी झांसी सेवा केंद्र की निर्देशिका बी. के. प्रतिभा दीदी ने की। साथ ही बी. के. सरोजबी. के. नीलूबी. के. मनिषाबी. के. गोल्डी समेत क्षेत्रीय बी. के. बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बी. के. प्रतिभा दीदी ने मातेश्वरी जी के तपस्वी एवं प्रेरणादायक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि—
“मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती जी न केवल ज्ञान की देवी थीं, बल्कि पवित्रता, दिव्यता और सभी गुणों की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने बाल्यकाल से ही अपने जीवन को ईश्वरीय यज्ञ में समर्पित किया। त्याग, तपस्या, सेवा व निष्ठा उनके जीवन का आधार रही। 1965 में उन्होंने अपने जीवन की संपूर्णता को प्राप्त किया। उनकी शिक्षाएं आज भी लाखों लोगों को आध्यात्मिक जीवन की प्रेरणा दे रही हैं।”

इस मौके पर ऐश्वर्य ज्ञान में चलने वाली 5 वर्ष से अधिक समय से जुड़े माताओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें उनके समर्पण और सेवा भावना को सराहा गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितों ने आध्यात्मिक वातावरण में ब्रह्मा भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन सौहार्द्रपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments