मुख पृष्ठअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसबिसरा: 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस - "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" विषय...

बिसरा: 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” विषय पर कार्यक्रम

बिसरा,ओडिशा: ब्रह्मा कुमारी  सेवाकेंद्र द्वारा 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” विषय पर बिसरा कम्युनिटी हॉल प्रांगण में बिसरा के भाई-बहनों के लिए संध्या 5 बजे से 7 बजे तक पुरे उमंग और उत्साह से मनाया गया। इस कार्यक्रम में करीब 60 महिलाओं के सहित सुश्री माला लोहिया – अध्यक्षा, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन, बिसरा और सुश्री उषा अग्रवाल – सेक्रेटरी, 

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन, बिसरा  ने भाग लिया एवं सिखाये गए सहज योग आसनों की उपियोगिता को समझा एवं उसे निरंतर अभ्यास कर अपने जीवन एवं परिवेश को ख़ुशनुमाः बनाने में सहभागिता देने का दृढ़ संकल्प भी किया। बी. के. राजीव ने बताया की हमारा जीवन तभी सम्पूर्ण स्वस्थ रह सकता है जब मन और तन को नियमित सात्विक भोजन का सेवन कराया जाये अथवा नियमित व्यायाम का अभ्यास को अपनी दिनचर्या में जोड़ लिया जाये। मन को स्वस्थ रखने के लिए सात्विक विचारों की अनिवार्यता को समझा कर, खुश रहने के लिए स्वयं से कैसे प्यार किया जाए? उसे सभी को करवा कर सिखाया।  बी. के. धनञ्जय ने सभी को गीतों के माध्यम से सरल लेकिन अति उपयोगी व्यायाम करवा के सिखाये। अंत में सभी ने राजयोग की गहन अनुभूति करते हुए उसे सीखकर अपनी दिनचर्या में शामिल करने का वादा भी किया।  https://drive.google.com/drive/folders/1L27M4UTiBBI0IwUQZSvg3QhqGxuopte-?usp=sharing इस कार्यक्रम का सफल आयोजन करने में बिसरा सेवा केंद्र (Certificate No. 3629) की राजयोगिनी बी. के. इतिश्री बहन जी सहित सभी भाई-बहनों का अथक सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments