पुणे,महाराष्ट्र: अत्यंत गर्व और आध्यात्मिक हर्ष के क्षण में, फिल्म “महामहिम दीदीजी मुर्मू”, जिसकी निर्माता प्रभा मिश्रा और निर्देशक बी के पम्पोश मिश्रा हैं, को बुद्धा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए।
फिल्म को सम्मान प्राप्त हुए:–
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार – बी के पम्पोश मिश्रा
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार – संपा मंडल (द्रौपदी मुर्मू के सशक्त अभिनय हेतु)
यह पुरस्कार सम्मानित अतिथियों प्रो. तुकाराम वाघ, स्वामी धीरज, एवं प्रदीप निफाडकर की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किए गए, साथ ही ब्रह्माकुमारीज की प्रतिनिधि बी के सुवरना और बी के शीतल बहनजी भी उपस्थित रहीं।
यह फिल्म अब तक 14 पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। विशेष रूप से, ब्रह्माकुमारीज के 90 वर्षों के इतिहास में यह पहली फिल्म है जिसने इस प्रकार की उपलब्धि हासिल की है।
यह फिल्म अपने आध्यात्मिक संदेश, मानवता के मूल्यों और दिव्या के सशक्त प्रस्तुतीकरण से विश्व भर के दर्शकों को प्रेरित कर रही है। यह सफलता बापदादा के आशीर्वाद एवं सम्पूर्ण ब्राह्मण परिवार के सहयोग से संभव हुई है। समस्त ब्रह्माकुमारीज परिवार इस उपलब्धि को सिनेमा के माध्यम से आध्यात्मिक सेवा का एक गौरवपूर्ण प्रतीक मानता है।










