Homeरक्षाबंधनशिमला: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी की बहनों ने हिमाचल प्रदेश के...

शिमला: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी की बहनों ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों को राखी बांधी

शिमला, हिमाचल प्रदेश। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज शिमला में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों को राखी बांधी।

ब्रह्माकुमारी शिमला पंथाघाटी सेंटर की प्रभारी ब्रह्माकुमारी रजनी दीदी के नेतृत्व में अन्य भाई  बहनें  विधानसभा पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  सुक्खू, विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया  को आध्यात्मिक रक्षा-सूत्र बांधा और उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सुखमय जीवन के लिए मंगलकामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के अटूट स्नेह और परस्पर विश्वास का प्रतीक है और समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी बहनों के इस आध्यात्मिक प्रयास की सराहना की।

ब्रह्माकुमारी रजनी बहन और सुनीता बहन ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री , अन्य मंत्रियों और अधिकारियों को भी राखी बांधकर नैतिक मूल्यों की स्थापना का संदेश दिया। और पवित्रता, शांति और सद्भावना का प्रतीक तिलक लगाया और ईश्वरीय सौगात  दी। ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी ने कहा कि सच्चा रक्षा-सूत्र वह है जो हमें आत्मिक रूप से सशक्त करे और बुराइयों से बचाए। उन्होंने सभी से व्यसन मुक्त और सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

ब्रह्माकुमारी बहनों  ने जीवन में बुराइयों को त्यागने और अच्छे कर्म करने का संकल्प करवाया । इस दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों बीके रजनी बहन,बीके सुनीता,बीके रितु बहन सरला बहन, भावना बहन, बी के हृदयराम भाई, बीके यशपाल चौहान भाई मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments