मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशगाजियाबाद: डॉ एम चुबा आओ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी...

गाजियाबाद: डॉ एम चुबा आओ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी और कैबिनेट मंत्री नागालैंड सरकार प्रजापिता ब्रह्मकुमारी कविनगर आश्रम पहुंचे

ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश। डॉ एम चुबा आओ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी और दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री नागालैंड सरकार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कविनगर गाजियाबाद आश्रम पहुंचे। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सतीश बहन और राजयोगिनी राजेश बहन ने बुके, पटके व लक्ष्मी नारायण के चित्र से सभी का अभिनंदन किया और आश्रम के द्वारा की जाने वाली ईश्वरीय सेवा से अवगत कराया। बाद में सभी को राखी बांधी और रक्षा बंधन का आध्यात्मिक अर्थ बतलाया। डॉ चुबा ने कहा यहां आकर अपार शांति का अनुभव होता है मन बार बार यहां आने का करता। इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि महानगर गाजियाबाद विनीत शर्मा, मण्डल महामंत्री अभिजीत मुखर्जी, मण्डल महामंत्री मनोज गिरि, मण्डल उपाध्यक्ष श्रीचंद चौहान, भारत त्यागी , नितिन शर्मा, राजीव शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments