झांसी, उत्तर प्रदेश। सत्यम कॉलोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पर आज प्रातः 9 बजे से गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। इस पावन अवसर पर केंद्र प्रभारी बी.के. प्रतिभा बहन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि परमात्मा शिव ही हमारे परम सतगुरु हैं, जो हमें आत्मज्ञान, शक्तिशाली संकल्प और आध्यात्मिक उन्नति की राह दिखाते हैं।
उन्होंने कहा कि परमात्मा निस्वार्थ रूप से आत्माओं को पूर्णता की ओर ले जाने के लिए सदैव सेवा में तत्पर रहते हैं, अतः हमें उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए। साथ ही माता-पिता, शिक्षक, प्रकृति, धरती माता और जीवन में मार्गदर्शन देने वाले सभी गुरुजनों का सम्मान करना भी आवश्यक है।
कार्यक्रम में बी.के. सरोज बहन, बी.के. रेखा बहन, बी.के. राधे कृष्णा भाई और बी.के. रामकुमार भाई की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने अपने अनुभवों के माध्यम से गुरु की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक योग और धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु के प्रति अपनी भावना अर्पित कर आध्यात्मिक संकल्पों को दोहराया।
झांसी सत्यम कॉलोनी : गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर विशेष आयोजन : परमात्मा है सर्वोच्च सतगुरु
RELATED ARTICLES



