सुंदरनगर,हिमाचल प्रदेश: ब्रह्माकुमारी संस्थान के दिव्यांग समानता संरक्षण एवं सशक्तिकरण अभियान थीम के तहत जारी 21 दिवसीय अभियान के अंतर्गत सुंदरनगर के डोडूआ स्थित साकार विशेष बच्चों के स्कूल सहित महामाया मंदिर के निकट एच. पी.आई.सी.एस एक विशेष बच्चों के स्कूल तथा बी. बी. एम. बी. कॉलोनी स्थित दिव्यांगों के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कार्यक्रम आयोजित किये। इस अभियान के प्रभारी ब्रह्माकुमार सूर्य प्रकाश ने बताया. इस अभियान में अब तक 13 राज्यों को कवर करते हुए हिमाचल प्रदेश 14 वां राज्य है| उन्होंने बताया। इस अभियान में दिव्यांग बच्चों को विभिन्न खेलों द्वारा तथा वीडियो फिल्मों द्वारा प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर सुंदरनगर के तहसील वेलफेयर अधिकारी धर्मशाला , साकार स्पेशल स्कूल के चेयरमैन महेश शर्मा , एच पी आई सी इस एके विशेष बच्चों के स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम लगवान दिव्यांगों की राजकीय आई टी आई के प्रधानाचार्य आदित्य तथा ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र के प्रभारी बी.के. शिखा मौजूद थे । राजकीय आई टी आई के प्रधानाचार्य आदित्य व अध्यापिका विभिन्न खेलों के विज्यताओं को पुरुस्कृत करते हुए।










