मुंबई -पवई ,महाराष्ट्र। ब्रह्मा कुमारीज़ सेंटर पर विशेष युवा स्टूडेंट के लिए प्रोग्राम रखा गया। कार्यक्रम का विषय – जीवन के हर मोड पर सफलता कैसे पाए रहा।
BK डॉ नीता बेन (MD Paediatrics, Ex. Professor and HoD, JJ Group of Hospitals, Mumbai) ने जीवन के हर मोड पर सफलता कैसे पाए इस टॉपिक पर समझाया। राजयोग मैडिटेशन के मेडिकल बेनिफिट्स साझा किए। सत्र के दौरान छात्रों ने अपने व्यक्तिगत चैलेंजेस को साझा किया और उन्हें दूर करने के लिए अपनाए गए उपायों पर चर्चा की। मानसिक चुनौतियों पर विशेष ध्यान दिया गया, जहाँ “माइंड ओवर बॉडी” की शक्ति को समझाया गया। यह बताया गया कि ज्ञान तो हमारे पास है, लेकिन असली शक्ति उसे जीवन में लागू करने की है। मनुष्य केवल शरीर नहीं है, बल्कि शरीर और आत्मा दोनों का समन्वय है। ईश्वर के सात गुणों को आत्मसात करने पर जोर दिया गया। साथ ही, मेडिटेशन क्या है, इसे कैसे करना चाहिए और इसके लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। राजयोग मेडिटेशन कमेंट्री के माध्यम से छात्रों को अनुभव कराया गया कि कैसे मन को स्थिर, शांत और शक्तिशाली बनाया जा सकता है।
रेणुका बेन ने परमात्मा का परिचय दिया ।अनिका बेन (IIT Bombay student) ने मेडिटेशन के आधार पर अनुभव सुनाया। विशेष स्टूडेंट ने सभी का धन्यवाद करा।






