मुख पृष्ठWingsMedical Wingबेगुन : नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक उद्घाटन समारोह का...

बेगुन : नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक उद्घाटन समारोह का आयोजन

बेगुन, राजस्थान : ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 150 लाभार्थियों ने सहभागिता की, जिनमें 25 बच्चे, 25 युवा, 25 पुरुष, 50 महिलाएं तथा 25 वरिष्ठ नागरिक सम्मिलित थे।

इस उद्घाटन सत्र में उपस्थित जनसमुदाय को बताया गया कि नशा केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि सामाजिक संरचना को भी गहराई से प्रभावित करता है। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि नशा मुक्ति की शुरुआत स्वयं से होनी चाहिए — जब हम स्वयं जागरूक होंगे, तभी समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है।

कार्यक्रम में यह भी समझाया गया कि किस प्रकार नशा देश की युवा पीढ़ी को दिशाहीन कर रहा है, जिससे अपराध दर, मानसिक असंतुलन, पारिवारिक कलह और आर्थिक अस्थिरता जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि नशा की लत के पीछे मानसिक बीमारियाँ, पारिवारिक कलह, बाल उत्पीड़न तथा सामाजिक कलंक जैसे कारण भी जिम्मेदार होते हैं।

सत्र के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि वे स्वयं भी नशा मुक्त रहेंगे और अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे, ताकि मिलकर हम सब एक नशा मुक्त भारत का निर्माण कर सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments