रावतभाटा, राजस्थान। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत रावतभाटा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों व गांवों—Sun Valley School, Govt. Sr. Sec. School, Nandwai, घुड़ा, पारसोली, बिछोर- में ध्यान एवं जागरूकता सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 1,414 लाभार्थियों (बच्चे, पुरुष व महिलाएं) ने सहभागिता की। कार्यक्रम में नशे के प्रकार, उनके दुष्प्रभाव और उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को ध्यान, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को आत्म-नियंत्रण व लक्ष्यपूर्ण जीवन जीने के लिए जागरूक किया गया। सत्र के अंत में सभी ने जीवनभर नशा मुक्त रहने का संकल्प लिया।












