मुख पृष्ठसमाचारशिमला: ब्रह्माकुमारी पंथाघाटी सेवाकेन्द्र की रजत जयंती और सेवाकेंद्र प्रभारी रजनी बहन...

शिमला: ब्रह्माकुमारी पंथाघाटी सेवाकेन्द्र की रजत जयंती और सेवाकेंद्र प्रभारी रजनी बहन की स्वर्ण जयंती समारोह

शिमला, हिमाचल प्रदेश: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पंथाघाटी ने सेवाकेन्द्र की रजत  जयंती और  सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी रजनी बहन का  स्वर्ण जयंती कार्यक्रम  बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर देश तथा प्रदेश के कई स्थानों से संस्था के सदस्य एवं पदाधिकारी सम्मिलित हुए। सद्भावना भवन के विशाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एकत्रित सभी ने ब्रह्माकुमारी रजनी दीदी को मुबारक बात दी।एवं इनके संग के बिताए दिनों को व सेवाओं को याद किया। ब्रह्माकुमारी रजनी बहन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मुझे अध्यात्म की इन ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सारा श्रेय उस सर्वशक्तिमान परमात्मा एवं मेरे वरिष्ठ पदाधिकारियों को जाता है जो आज भले इस दुनिया ने नहीं है।

स्वामी ओंकारेश्वर सरस्वती स्वामी दयानंद आश्रम ऋषिकेश ने कहा की सभी धर्म मानव को एक करने में आस्था रखता है| ब्राह्मकुमारिस संस्था ने मानव को शांति , सुख क़े अनुभव कराकर आज ऊँचाइयाँ प्राप्त की है | जब तक आप राजयोग का अभ्यास नहीं करोगे तब तक कुछ भी संभव नहीं है |  स्वामी जी ने रजनी दीदी को गुलदस्ता और शॉल औड़ा कर सम्मानित किया ।

सद्भावना भवन के ईश्वरीय सेवाओं के 25 वर्ष होने पर सिलवर जुबली कार्यक्रम भी साथ ही मनाया गया | यह  भवन 19 अप्रैल सन 2000 से समाज के सभी वर्गों की सेवाएं करता आ रहा है। इस भवन में अनेक प्रकार के अभियान जैसे मेरा हिमाचल स्वस्थ हिमाचल, नशामुक्त भारत अभियान ,महिला सशक्तिकरण, दिव्यांग सशक्तिकरण अभियान यहां से प्रारंभ होकर पूरे प्रदेश में जाते रहे हैं। जेलों और अनाथालयों में भी विशेष सेवाएं यहां से होती रही है। 

 माउंट आबू से पधारे मशहूर गायक भ्राता भानु प्रकाश जी ने रजनी बहन को अपने मधुर गीत द्वारा  बधाई देकर चार चाँद लगा दिए | 

इस अवसर पर सेक्ट्रोटोरी टेक्निकल एजुकेशन भ्राता संदीप कदम जी भी उपस्थित रहे उन्होंने कहा की कुछ समय पहले वह ब्रह्माकुमारीज के प्रोग्राम में आमंत्रित किया , वही से उनको ज्ञान  मार्ग में चलने की  प्रेरणा मिली |  

वायस ऑफ हिमाचल भ्राता दिलीप सिरमौरी जी ने अपनी कला से सभी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय कलाकारों भाता तुषार वा सतीश चंदेल ग्रुप ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां  बांधा। हरियाणा  से  बि क़े कमल दीदी ने सुन्दर मंच संचालन किया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments