मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशमुज़फ्फरनगर: गांधीनगर सेवाकेंद्र ने धूमधाम से की रक्षाबंधन की शुरुवात

मुज़फ्फरनगर: गांधीनगर सेवाकेंद्र ने धूमधाम से की रक्षाबंधन की शुरुवात

मुज़फ्फरनगर गांधीनगर (UP) :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय गांधीनगर उत्तर प्रदेश द्वारा मनाया जा रहा है रक्षाबंधन का पावन त्यौहार, भाई – बहन के पवित्र स्नेह का सूचक रक्षाबंधन का पावन पर्व मुज़फ्फरनगर गांधीनगर सेवाकेंद्र ने धूमधाम से कि रक्षाबंधन की शुरुवात |

जिसके अंतर्गत ब्रह्माकुमारी बहने विभिन्न संस्थाओ कॉलेज , स्कूल ,पुलिस थाना, महिला पुलिस थाना, प्रशासनिक अधिकारियों,न्याय विदो, उद्योगपतियों, व्यापारियों, राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन  चिकित्सकों ,राजनीतिज्ञों, पत्रकारों, जीआरपी थाना रेलवे स्टेशन, बैंक, रेलवे स्टेशन मास्टर तथा वरिष्ठ नागरिकों को रक्षाबंधन का आध्यात्मिक अर्थ स्पष्ट कर उनको राखी बांधकर रक्षाबंधन की  हार्दिक शुभकामनाये दिया, सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी बबीता बहन ने सभी को संदेश देते हुए कहां कि आध्यात्मिकता मानव आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का संदेश देती है और यह परमात्मा का दिव्य रक्षा सूत्र हम सभी आत्मा का रक्षा करेगी | और सभी अधिकारियो ने भी दिल से रक्षाबंधन की शुभकामनाये स्वीकार करते हुए कहा कि आप ब्रह्माकुमारी संस्था जो निः स्वार्थ सेवा कर रही है ये बहुत ही सराहनीय है |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments