रायपुर, छत्तीसगढ़: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रायपुर की संचालिका ब्रह्मकुमारी सविता बहन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की और उन्हें रक्षा-सूत्र बाँधकर उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की मंगलकामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ब्रह्मकुमारी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी भावनात्मक एकता और सामाजिक मूल्यों की गहराई को दर्शाने वाला अनुपम उत्सव है।उन्होंने कहा कि रक्षा-सूत्र में निहित शुभकामनाएँ उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देती हैं।
इस अवसर पर सविता दीदी ने राज्य के अनेक विशिष्ट विविआईपीज को भी राखी बांधी ।

माननीय उपमुख्यमंत्री भ्राता अरूण साव जी।

माननीय विधानसभा अध्यक्ष भ्राता डॉ. रमन सिंह जी।

माननीय पूर्व मुख्यमंत्री भ्राता भूपेश बघेल जी।

माननीय महिला एवं बाल विकास मंंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े जी।

माननीय कृषि मंत्री भ्राता राम विचार नेताम जी।

माननीय नागरिक आपूर्ति मंत्री भ्राता दयालदास बघेल जी।

माननीय बहन डॉ. किरणमयी नायक जी अध्यक्ष राज्य महिला आयोग।

लेफ्टिनेन्ट जनरल भ्राता अशोक जिन्दल जी, डायरेक्टर एम्स रायपुर।

डॉ. एन.वी. रमना राव जी, डायरेक्टर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान।

डॉ. सच्चिदानन्द शुक्ल जी, कुलपति पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय।

भ्राता हरिलाल जी, महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल।

भ्राता प्रदीप टण्डन जी, प्रेसिडेण्ट, जिन्दल स्टील एण्ड पावर रायपुर।

भ्राता वीरेन्द्र गोयल जी, उद्योगपति।

सन्त युधिष्ठिर महाराज जी, पीठाधीश्वर शदाणी दरबार।

भ्राता शिव दुबे जी, राज्य सम्पादक, दैनिक भास्कर।

भ्राता गोविन्द ठाकरे जी, राज्य सम्पादक, पत्रिका।

भ्राता राजेश जोशी जी, सम्पादक, नवभारत रायपुर।

भ्राता सतीश चन्द्र श्रीवास्तव जी, सम्पादक, नई दुनिया, रायपुर।




