मरोली, गुजरात : ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें विशेष रूप से पुलिस स्टेशन, कस्तूरबा आदिवासी छात्रालय, व्यसन मुक्ति केंद्र, सहकारी मंडली, रेलवे स्टेशन, बैंक ऑफ़ बरोदा, गुजरात इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (GEB), सहकारी मंडली, SMK वंशी हाई स्कूल, नवनिर्माण हाई स्कूल, ट्रिनिटी इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल में ईश्वरीय संदेश देने के बाद सभी को रक्षा सूत्र बांधा गया। कई भजन मंडलियों में तथा सेवाकेंद्र पर भी रखी के निमित्त स्नेह मिलन रखा गया।
बी के मुकेश बहन ने कहा कि राखी का सूत्र बांधने के साथ-साथ एक पिता परमात्मा की संतान होने के नाते एकता के सूत्र में बंध कर आपसी प्रेम, पवित्रता तथा अटूट विश्वास जगाएं। इसलिए वैश्विक एकता और विश्वास के लिए मेडिटेशन की आवश्यकता बताई ।
वर्तमान समय विश्व की स्थिति देखते हुए गुजरात जोन के “बिलियन मिनट्स ऑफ़ पीस अपील प्रोजेक्ट” की जानकारी देकर सभी से दक्षिणा के रूप में वैश्विक शांति के लिए प्रतिदिन नियमित रूप से 5 मिनट शांति प्रार्थना की अपील किया।
त्रिनिटी इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल में प्रिंसिपल श्री अखिलेश भाई तथा 40 शिक्षकों के स्टाफ ने सामूहिक रूप से राजयोग सीखने की इच्छा व्यक्त की।
P I श्री DJ देसाई ने रोज सेवाकेंद्र पर 10 मिनट मेडिटेशन के लिए संकल्प किया ।























