लेह-लद्दाख: भिक्षु संघसेना द्वारा स्थापित प्रमुख आध्यात्मिक, सामाजिक और ध्यान केंद्र महाबोधि अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र ने योग फेस्टिवल 2026 का आयोजन किया।
इसका उद्घाटन महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर में किया गया। यह कार्यक्रम हिमालयी बौद्ध धर्म के ‘द्रुकपा वंश’के एक अत्यंत सम्मानित वरिष्ठ आध्यात्मिक गुरु हिज एमिनेंस द्रुकपा थुकसे रिनपोछे और भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री तथा दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए, जिनमें ब्रह्माकुमारीज़ अहिल्यानगर से सोनई सेवाकेंद्र प्रभारी बी.के. उषा बहन, बी के डॅा दीपक हरके, लद्दाख विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोवा-रिग्पा के निदेशक डॉ. पद्मा गुरमेट, MIMC के उपाध्यक्ष पद्म श्री श्री मोरूप नामग्याल, पूर्व मिस इंडिया और ‘विनर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ की चेयरपर्सन डॉ. ईशा अग्रवाल के साथ साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति, आध्यात्मिक गुरु, योग साधक और भारत तथा विदेशों के कई देशों से आए प्रतिभागी शामिल थे।

बी.के. उषा बहन ने अपने उद्बोधन मे कहा की, ब्रह्माकुमारीज़ के राजयोग ध्यान का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ तन के साथ-साथ स्वस्थ मन प्राप्त करना है। जहाँ योग शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, वहीं राजयोग ध्यान मानसिक शांति और आत्म-जागरूकता विकसित करता है।
ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा ध्यान की यह प्रक्रिया मूल रूप से राजयोग कहलाती है, जो तनाव को कम करने और मन की एकाग्रता बढ़ाने में अत्यंत सहायक है। इसे आप अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस या सामान्य दिनों में अपने घर बैठे आसानी से कर सकते हैं।
इस अवसर पर बी.के. उषा बहन ने हिमालयी बौद्ध धर्म के ‘द्रुकपा वंश’के एक अत्यंत सम्मानित वरिष्ठ आध्यात्मिक गुरु हिज एमिनेंस द्रुकपा थुकसे रिनपोछे तथा भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री तथा दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा को संस्था की गतिविधीयोंसे अवगत कराकर ईश्वरीय सौगात प्रदान की।










