एक हजार से अधिक ब्रह्मावत्सों ने ग्राम बरूखेड़ा में उपस्थिति दर्ज करवाई
नीमच,मध्य प्रदेश। ‘‘यह शिव मानसरोवर परिसर नीमच जिले के लिए सुख,शांति बरसाने वाला आध्यात्मिक परिसर सिद्ध होगा, इसमें बनने वाले 1200 से अधिक क्षमता के सत्संग भवन जैसा विशाल हॉल इन्दौर से लेकर जयपुर तक नहीं मिलेगा । इस हॉल में हर प्रकार की डिजीटल सुविधाऐं उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही लगभग एक लाख वर्ग फुट के शिवमानसरोवर में पचास फीट ऊंचा विशाल शिवलिंगाकार मंदिर, मेडिटेशन हाल एवं आर्ट गैलेरी रहेगी । इस परिसर में पर्यावरण सौंदर्य के लिए विशाल बाग-बगीचे, फूल और फल के वृक्ष भी लगाए जाऐंगे तथा वाहनों के पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाएगी । उपरोक्त जानकारी देते हुए ब्रह्माकुमारीज़ के एरिया डायरेक्टर बी.के.सुरेन्द्र भाई ने सभी ब्रह्मावत्सों से आव्हान किया कि वे अपने मन-वचन-कर्म तथा तन-मन-धन से इस परम पुनीत कार्य में सहयोगी अवश्य बनें ।

विशाल आध्यात्मिक समागम को संबोधित करते हुए सबझोन इंचार्ज ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने गहरी मन की शांति एवं पारिवारिक जीवन में तनाव मुक्त खुशहाल जीवन शैली के लिए अनेक सहज आध्यत्मिक टिप्स दिये तथा लाईव कॉमेन्ट्री के द्वारा राजयोग मेडिटेशन की गहन अनुभूति भी करवाई । इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता भाई संतोष जी चौपड़ा ने भी उपस्थित होकर इस विशाल परिसर के निर्माण कार्य के प्रति अपनी शुभकामनाऐं अर्पित की ।
यह अतिविशाल आध्यात्मिक समागम ग्राम बरूखेड़ा में निर्माणाधीन शिव मानसरोवर परिसर के ऑडिटोरियम की लगभग 16000 वर्ग फुट की नवनिर्मित प्लींथ के विशाल चबूतरे पर उमंग उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ । अंत में 1000 से अधिक ब्रह्मावत्सों को पवित्र राजयोग तपस्वी भाई-बहनों के हस्तों से निर्मित पवित्र ब्रह्माभोजन परोसा गया । समस्त कार्यक्रम का सफल संचालन बी.के.श्रुति बहन द्वारा किया गया ।









