नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के द्वारा केन्द्रीय जेल नरसिंहपुर में जेल अधीक्षक भ्राता श्री अजमेर सिंह ठाकुर के निर्देशन में,जेलर भ्राता नरेंद्र व्यास के संयोजन में , ब्रह्माकुमारी बहिनों के द्वारा रक्षा बंधन का कार्य क्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ब्र कु वंदना ने कहा कि रक्षा बंधन पर भाई अपनी बहिन की रक्षा करने का संकल्प लेता है इसी को हम सब रक्षा बंधन पर्व के रूप में मनाते हैं।
परन्तु वर्तमान समय में हर व्यक्ति अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है।बहिनों की रक्षा के साथ रक्षकों को भी रक्षा की आवश्यकता है।
ऐसे समय में विश्व रक्षक स्वयं परमपिता परमात्मा शिव प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के द्वारा ब्रह्मा कुमारी बहिनों के माध्यम से प्रत्येक आत्मा की विकारों से रक्षा के लिए रक्षा सूत्र बांध रहे हैं। जिससे विश्व बंधुत्व होगा, आपस में प्रेम से रहेंगे और सभी अपने को सुरक्षित महसूस करेंगे।
दीदी ने कहा कि वैसे तो यहां कोई किसी प्रकार का नशा नहीं करते होंगे लेकिन बंदीग्रह से निकलने के बाद भी कोई नशा नहीं करेंगे आप सभी ये संकल्प करें यही हम बहिनों की राखी की सच्ची विदाई है।
इसके बाद ब्र कु वंदना, ब्र कु रश्मि, ब्र कु अंजू,ब्र कु अर्पिता, ब्र कु साधना,ने सहायक अधीक्षक भ्राता एडवर्ड स्वामी को तिलक लगाते, रक्षा सूत्र बांध कर मुख मीठा कराते हुए ईश्वरीय वरदान दिया।
इसके बाद दोनों खंड के बन्दी भाई तथा महिला बंदी बहिनों को रक्षा सूत्र बांध कर प्रभु प्रसाद व ज्ञानमृत ईश्वरीय साहित्य प्रदान किया गया।
उपस्थित लगभग 200 भाई तथा 44 बहिनों ने नशा मुक्त बनने का संकल्प लिया।
सहायक जेल अधीक्षक एडवर्ड स्वामी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आशा है की इससे ये नशा मुक्त होंगे और इनके जीवन में खुशहाली आएगी।
इस अवसर पर प्रो प्रमेश कौरव ,सेवा निवृत राजकुमार नेमा, रामदास भाई,कु ऋचा बहिन, श्रीमती ममता बहिन उपस्थित रहे।








