इंदौर, न्यू पलासिया,मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारी न्यू पलासिया के द्वारा देवी अहिल्याबाई होलकर विमान प्राधिकरण मैं रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर धार्मिक प्रभाग के जोनल कोऑर्डिनेटर ब्रह्माकुमार नारायण भाई ने बताया वर्तमान परिस्थितियों में हमारा पवित्रता ही एक रक्षा कवच का काम कर सकती है और यह वर्तमान समय परमात्मा हम सब मनुष्य आत्माओं को सहज राजयोग के माध्यम से रक्षा कवच प्रदान कर रहे हैं जिसे हम पवित्रता का त्यौहार रक्षाबंधन कहते है। जब मन वचन कर्म से हम पवित्र बनते हैं तो यही रक्षा सूत्र हमारे जीवन में रक्षा का काम करता है। ब्रह्माकुमारी प्रमिला बहन ने सभी को रक्षाबंधन का महत्व बताया कहा कि राखी तो सभी मनते हैं लेकिन आज एक सभी प्रतिज्ञा करें कि प्रत्येक दिन हम सभी के प्रति सकारात्मक सोचेंगे तो जो आप देंगे वही आपको मिलेगा और आपके लिए यह दुआएं रक्षा कवच का काम करेगी। हमें पांच विकारों से दूर रहना है। ब्रह्मा कुमार सागर भाई ने शुभकामना देते हुए बताया कि आज जीवन में विकार बढ़ गए हैं जिसके कारण हम सभी भयभीत असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। रक्षाबंधन मन वचन कर्म से पवित्र बनने का सूचक है इसके लिए आप सभी मन वचन कर्म से पवित्र बने यही मेरी शुभकामना है। कार्यक्रम के अंत में भ्राता संजय रियाना प्रबंधक ने आभार प्रकट करते हुए बताया की वर्तमान परिस्थितियों में मेडिटेशन एक रक्षा कवच का काम करता है जो हमारे जीवन की तमाम समस्याओं को हल करता है। अंत में सभी को रक्षा सूत्र बांधा गया सभी का मुख मीठा कराया गया। कार्यक्रम में रूप सिंह ,भ्राता रामस्वरूप पी आर ओ ,भ्राता गोपाल जी सिविल भी उपस्थित थे।

