जगाधरी-राजेश कॉलोनी,हरियाणा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय , राजेश कॉलोनी द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी अंजु दीदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कंवर पाल गुज्जर (पूर्व शिक्षा मंत्री, हरियाणा सरकार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता) ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर प्रियंक शर्मा(अध्यक्ष भाजपा मंडल जगाधरी पार्षद नगर निगम यमुनानगर जगाधरी वार्ड 7), कृष्ण सिंगला (भाजपा जिला महामंत्री) तथा डॉ. निशा (पैथोलॉजिस्ट, सिविल अस्पताल, यमुनानगर) डॉ रविन्द्र इंद्रा (फिजिशियन, सिविल अस्पताल) सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

बच्चों द्वारा राधा-कृष्ण स्वरूप में प्रस्तुत आकर्षक झाँकियाँ और मनमोहक नृत्य-नाटिकाएँ सभी के आकर्षण का केंद्र बनीं। पारंपरिक वेशभूषा में सजे नन्हें-मुन्ने कलाकारों ने अपनी मनभावन प्रस्तुतियों से दर्शकों का हृदय जीत लिया।
अपने आशीर्वचन में ब्रह्माकुमारी अंजु दीदी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से हमें सत्य, सद्गुण, निस्वार्थ सेवा और प्रेम जैसे दिव्य गुण अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन न केवल हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवित रखते हैं बल्कि नई पीढ़ी को संस्कारित व मूल्यनिष्ठ बनाने का श्रेष्ठ माध्यम भी बनते हैं।
मुख्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की और उपस्थित जनों से श्रीकृष्ण के आदर्श जीवन को आत्मसात करने का आह्वान किया।





