मुख पृष्ठसमाचारआजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम

आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम

पांवटा साहिब,हिमाचल प्रदेश: दुनिया में शांति लाने के लिए पहले स्वयं को शांत रखना होगा | जीवन में छोटे छोटे सत्कर्म करते रहें – जैसे किसी की गलतियों को माफ़ करना , किसी की मदद करना आदि | हमारे सत्कर्मों को देखकर दूसरों को भी इससे सत्कर्म करने की प्रेरणा मिलती है | इससे धीरे धीरे यह संसार खुशियों से भर जाएगा |

उक्त उदगार  प्रजापिता  ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा “7  बिलियन एक्ट ऑफ़ गुडनेस ” थीम के अंतर्गत ” विश्व को खुशनुमा बनाएं ”  विषय पर यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA ) से आये  भ्राता राम प्रकाश सिंघल जी के हैं | आजादी के 75 वें  अमृत महोत्सव के तहत यह कार्यक्रम  ब्रह्माकुमारीज़ के पांवटा साहिब (जिला सिरमौर , हिमाचल प्रदेश) आश्रम में  दिनांक 17.04.2022 को आयोजित किया गया। भ्राता राम प्रकाश सिंघल जी ने  11  सितम्बर 2011 को वर्ल्ड ट्रेड सेण्टर पर हुए हमले का अपना अनुभव  भी बताया कि  कैसे परमात्मा की शक्ति और मैडिटेशन की शक्ति से वह इस घटना  में सुरक्षित रहे | इस कार्यक्रम में सुख राम चौधरी – ऊर्जामंत्री  (हि. प्र. सरकार) मुख्य अथिति तथा अन्य गण मान्य अथिति  वेद प्रकाश अग्निहोत्री – तहसीलदार, शेखर चौकर – सीनियर ऑडिटर (SBI) एवं मदन शर्मा जी भी थे। सुख राम चौधरी जी ने बताया कि अगर हम अपने गुस्से पर नियंत्रण रखतें है , तो जीवन की कई समस्याएँ समाप्त हो जाएँगी | अपनी इच्छाओं कम करें तो गुस्से पर नियंत्रण करना बहुत आसान हो जायेगा | वेद प्रकाश अग्निहोत्री  जी ने सभी अथितियों का आभार व्यक्त किया | इस कार्यक्रम में  बहुत  संख्या में श्रोताओं ने भाग लिया और मुख्य अथिति एवं प्रमुख प्रवक्ता के “विश्व को खुशनुमा बनाने हेतु” उनके अनुभवी अभिभाषणों से ओत प्रोत हुए। बहन सुमन, इंचार्ज पांवटा साहिब सेंटर की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ तदोपरांत ब्रह्मा भोजन दिया गया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments