मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशझांसी: ब्रह्माकुमारीज सत्यम कॉलोनी सेंटर में दादी प्रकाशमानी जी की पुण्यतिथी अर्थात...

झांसी: ब्रह्माकुमारीज सत्यम कॉलोनी सेंटर में दादी प्रकाशमानी जी की पुण्यतिथी अर्थात विश्व बंधुत्व दिवस श्रध्दा के साथ मनाया गया

झांसी,उत्तर प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज सत्यम कॉलोनी सेंटर में आज दादी प्रकाशमानी जी की पुण्यतिथी अर्थात विश्व बंधुत्व दिवस श्रध्दा के साथ मनाया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और दादी प्रकाशमणि जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर श्री गुलशन सहगल (पूर्व प्रबंधन, पंजाब नेशनल बैंक), श्रीमती बिटटन शर्मा (शिक्षिका), श्रीमती सुधा साहु (समाज सेविका), बी.के. सुमन साहु तथा बी.के. प्रतिभा (संचालिका, ब्रह्माकुमारीज झांसी) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दादी प्रकाशमणि जी ने आध्यात्मिकता और मूल्यनिष्ठा को जीवन का आधार बनाकर लाखों आत्माओं का मार्गदर्शन किया। उनके व्यक्तित्व और आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी को यज्ञ का ब्रह्मा भोजन कराया गया।
यह आयोजन समाज में बंधुत्व, शांति और आध्यात्मिक मूल्यों की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments