मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।नीमच: आर.टी.सी. की महिला प्रशिक्षुओं के लिए तनाव मुक्ति कार्यशाला सम्पन्‍न

नीमच: आर.टी.सी. की महिला प्रशिक्षुओं के लिए तनाव मुक्ति कार्यशाला सम्पन्‍न

नीमच,मध्य प्रदेश : ‘‘सुरक्षा बल में रहते हुए चाहे पारिवारिक हो, चाहे सामाजिक हो, चाहे व्यक्तिगत हो, जीवन में तनाव वाली परिस्थितियाँ तो आती ही हैं लेकिन आध्यात्मिक शक्ति व मेडिटेशन से सभी परिस्थितियों का सामना कर उनपर जीत प्राप्त करने की शक्ति बढ़ती है ।’’ उपरोक्त विचार वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी श्रुति दीदी ने सी.आर.पी.एफ. की आर.टी.सी. शाखा में महिला प्रशिक्षुओं के सम्मुख तनाव मुक्ति प्रशिक्षण के दौरान व्यक्त किये । आपने बताया कि ‘‘डर को समाप्त करने के तीन मंत्र हैं – फेस इट, फाईट इट एण्ड फिनिश इट, साथ ही तनाव मुक्ति के लिए – कभी किसी से कम्पेरिजन न करें.. कम्‍प्लेन न करें.. तथा कॉम्पिटिशन करते हुए भी किसी के प्रति द्वेष भाव न रखें..’’ बी.के.श्रुति दीदी ने महिला जवानों को हिदायत दी कि अपनी मातृ संस्थान सी.आर.पी.एफ. के लिए सम्मान का भाव रखें और अनुशासन के नियमों का पालन कर देश के प्रति त्याग एवं वफादारी का भाव रखें तो सेवाकाल में कभी समस्या नहीं आएगी । ’’ श्रुत‍ि बहन ने प्रोजेक्टर द्वारा अनेक प्रेजेन्टेशन और कुछ विडियो भी दिखाऐ ।
ब्रह्माकुमारी संस्थान की सबझोन संचालिका राजयोगिनी बी.के.सविता दीदी जी ने मन की शांति के लिए बाहरी साधनों की नहीं बल्कि आंतरिक साधना की आवश्यकता पर जोर दिया । आपने सभी महिला जवानों से दो फेक्ट्रीज के मालिक बनने का राज बताया कि अपने मन मस्तिष्क में बर्फ फेक्ट्री तथा मुख वाणी में शुगर फेक्ट्री अर्थात मीठे बोल की मिठाई सबको खिलाऐं तो सभी के साथ संबंध सुमधुर रहने के साथ दुआओं की कमाई जमा होगी तथा तनाव कोसों दूर रहेगा ।’’ सविता विडियो प्रदर्शित करते हुए रनिंग कॉमेन्ट्री के द्वारा शक्तिशाली आध्यात्मिक विचार देकर राजयोग मेडिटेशन की गहन अनुभूति भी करवाई जिससे सभी ने गहरी शांति व तनाव मुक्ति का अनुभव किया ।
कार्यक्रम के दौरान डी.आई.जी. श्री अनमोल सूद की धर्मपत्नि श्रीमती आशा सूद व कमाण्डेंट की धर्मपत्नि श्रीमती ठाकुर आदि ने दोनों ब्रह्माकुमारी दीदीयों का शाल पहनाकर स्वागत किया तथा श्रीमती आशा सूद ने आभार प्रदर्शन किया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments