मुख पृष्ठकेंद्र शासित प्रदेशदिल्लीदिल्ली नांगलोई: खुशनुमा जीवन जीने की कला

दिल्ली नांगलोई: खुशनुमा जीवन जीने की कला

दिल्ली, नांगलोई : बारिश के बीच हुआ बी के शिवानी दीदी का ऐतिहासिक प्रोग्राम, स्वयं बी के शिवानी दीदी ओपन ग्राउंड होने के कारण शिवानी दीदी जी छाते के नीचे बैठकर
अपने वक्तव्य दिए कोई भी दर्शक प्रोग्राम छोड़कर बाहर नहीं गया वो सभी अपने अपने छाते लेकर बारिश के बीच प्रोग्राम का आनंद उठाते रहे ये क्षण ऐतिहासिक था और अविस्मरणीय था।

प्रोग्राम की शुरुवात में माउंट आबू से पधारे इंटरनेशनल माइंड ट्रेनर मोटिवेशनल स्पीकर डॉ बी के शक्तिराज जी ने सभी दर्शकों को माइंड ट्रेनिंग और प्रैक्टिकल लाइफ कोचिंग एक्टिविटी के द्वारा मंत्रमुग्ध किया साथ साथ मुंबई से पधारे सुप्रसिद्ध गायक हरीश मोयल जी ने परमात्मा के गीतों के द्वारा  सभी के मन के तारों को परमात्मा से जोड़ा सबको बहुत परमानंद का अनुभव हुआ
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र नांगलोई एवम् उप सेवा केंद्र अध्यापक नगर दिल्ली के द्वारा कारण वाटिका में शाम 4:00 से 7:00 तक ’खुशनुमा जीवन जीने की कला’ विषय पर बहुत सुंदर कार्यक्रम संपन्न किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रही आदरणीय बी के शिवानी दीदी जी ने लगभग 3000 भाई बहनों का मार्गदर्शन किया एवं जीवन कि परिस्थितियों का खुशी से कैसे सामना करें उसकी पूर्ण विधि भी समझाई।

चीफ गेस्ट रहे श्री श्री 1008 जगद्गुरु शिवाचार्य साध्वी विश्वरूपा जी महाराज राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय हिन्दू महासभा, श्री नरेश कुमार ऐरन जी स्टेट जनरल सेक्रेटरी दिल्ली के रूप में नियुक्त है, भ्राता रामचंद्र सिंह चावड़िया जी जो की नांगलोई जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त है , श्री ऋतुराज गहलोत जी बवाना क्षेत्र प्रभारी, श्री बलराम गुप्ता जी राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्यादान ट्रस्ट, मौजूद रहे ,सभी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था का कार्य बहुत ही सराहनीय और सम्माननीय है सभी ने कहा कि हमें जब भी मौका मिलेगा हम संस्था में आना पसंद करेंगे और माउंट आबू संस्था के मुख्यालय में जरूर जायेंगे इसके बाद सभी ने दीप प्रज्वलन किया।

बहादुरगढ़ सेवाकेंद्र इंचार्ज बी के अंजलि दीदी जी ने सभी भाई बहनों को उमंग उत्साह दिलाया, नांगलोई सेवाकेंद्र इंचार्ज बी के आदेश दीदी जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया,अध्यापक नगर उप सेवाकेंद्र इंचार्ज बी के सुलभा दीदी ने सभी अतिथियों को प्रभु प्रसाद एवं सौगात प्रदान की ,इस कार्यक्रम का मंच संचालन बी के अंजू बहन ने किया,आदरणीय भ्राता डॉ बी के सुरेंद्र जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments