मुख पृष्ठसमाचारसुंदरनगर: नवरात्रि उत्सव ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में धूमधाम से मनाया गया

सुंदरनगर: नवरात्रि उत्सव ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में धूमधाम से मनाया गया

सुंदरनगर, हिमाचल प्रदेश। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से ब्रह्माकुमारी मंडी सब ज़ोन प्रभारी राजयोगिनी आदरणीय बीके शीला दीदी जी को आमंत्रित किया गया, जिनकी प्रेरणादायक उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ:
राजयोगिनी बीके शीला दीदी जी द्वारा आध्यात्मिक विषयों पर प्रेरणादायक भाषण दिया गया, जिसमें आत्मचेतना पर विशेष बल दिया गया।
सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी शिखा दीदी जी ने नवरात्रि के अध्यात्मिक रहस्य को स्पष्ट करते हुए कहा की देवियों के श्रृंगार का अर्थ स्वयं के अन्दर दैवी गुण और अध्यात्मिक शक्ति भरना है |
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पारंपरिक नृत्य शामिल थे, जिन्हें स्थानीय बी. के भाई बहनों ने प्रस्तुत किया|
इस अवसर पर बी के तृप्ता बहन जी ने देवियों के श्रेष्ट जीवन की गाथा के बारे में सुनाते हुए कहा की इन्ही वरिष्ठ राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शीला दीदी जी और राजयोगिनी शिखा दीदी जी के जीवन में देवियों के श्रेष्ठ कर्त्तव्य की साक्षात् झलक देखने को मिलती है।
इस शुभ अवसर पर सुंदरनगर शहर के सैंकड़ों गन मान्य लोगों ने लाभ लिया।

https://drive.google.com/file/d/1L3Gt0kptER7zkU68sotLOzzBll8DEL9i/view?usp=gmail

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments