अलीगढ़,उत्तर प्रदेश। रघुवीर पुरी सेवा केंद्र पर नवरात्रि उत्सव के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती डॉक्टर एकता सिंह असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी एवं लायंस क्लब अध्यक्ष एवं समाज सेविका श्रीमती गुलशन नेहरू उपस्थित हुए। सेवा केंद्र प्रभारी बीके सुनीता बहन ने अतिथियों का तिलक एवं पटका और ईश्वरीय सौगात देते हुए सम्मान करते हुए माउंट आबू आने का अग्रिम निमंत्रण दिया। चैतन्य देवी स्वरूप एवं विभिन्न बाल कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया, भारी संख्या में स्थानीय भक्तगण भी उपस्थित रहे।