दीप प्रज्ज्वलन से भट्टी का शुभारम्भ करते हुए बी.के अनीता दीदी, साथ में हैं बी.के विजय बहन (सह प्रभारी, जालंधर सेवाकेंद्र), बी.के लक्ष्मी बहन (प्रभारी, कपूरथला सेवाकेंद्र), बी.के संधिरा बहन (जालंधर सेवाकेंद्र प्रभारी)
जालंधर,पंजाब: आदर्श नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र पर दो-दिवसीय भट्ठी का आयोजन किया गया। इस भट्ठी की मुख्य वक्ता राजयोगिनी बी.के अनीता दीदी जी (डायरेक्टर पंचकुला) रहीं। न केवल पंजाब बल्कि हिमाचल के भी कई शहरों से बी.के भाई-बहन इस भट्ठी का लाभ लेने पहुंचे।
कुमारी Myra ने स्वागत गीत पर नृत्य कर के सभी का स्वागत किया. भट्ठी का मुख्य विषय “हलचल में अचल अडोल स्थिति” था। भट्ठी में ब्रह्माकुमारी कमल बहन ने भट्ठी की प्रारम्भिक क्लास करवाई। जिसमें उन्होंने बताया कि अपनी स्थिति को अचल बनाने के लिए हमें अपनी इच्छाओं और कामनाओं को समेटना होगा. अनीता दीदी जी ने भी मुख्य विषय के आधार पर बहुत शक्तिशाली क्लास करवाई. क्लासेस के साथ ही अनीता दीदी ने कमेंट्री द्वारा सबको प्यारे पिता शिव बाबा की समीपता का गहन अनुभव भी करवाया।
सभी इस विशेष भट्ठी कार्यक्रम से बहुत संतुष्ट होकर गए। भाई-बहनों का कहना था कि यह भट्ठी उनके जीवन में एक नया मोड़ लेकर आई है। सात दिवसीय कोर्स करने के पश्चात यज्ञ से नए-नए जुड़े भाई-बहनों के लिए यह पहली भट्ठी बहुत ही लाभकारी सिद्ध हुई।
भट्ठी के समापन सत्र में ब्र.कु. संधीरा बहन (सेवाकेंद्र प्रभारी) ने अनीता दीदी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।




