इंदौर-न्यू पलासिया,मध्य प्रदेश। अगर हमें सफलता नहीं मिलती है हर कर्म में असफलता का सामना होता है इसका कारण है हमारा नकारात्मक विचार ।अब समय है अपने मन के बदलाव का ।अपने विचारों को सकारात्मक दिशा प्रदान कर हम जीवन को आज से बेहतर बना सकते हैं। तनाव भय चिंता यह हमें संकेत देता है कि अब अंदर का बदलाव चाहिए। जिस तरह से मोबाइल को अपडेट करते रहते हैं तभी वह साधन उपयोगी होता है। इसी तरह से वर्तमान समय परिस्थितियों से सामना करते हैं तो इसका अर्थ है हम आंतरिक रीति से कमजोर है ।समस्याएं कुछ नहीं है केवल कमजोर मन की रचना है। अगर हम प्रत्येक पल खुश रहना औरों को खुशी देते रहे तो आज का यह पल भविष्य को उज्जवल बनाएगा। यह विचार जीवन जीने की कला के विशेषज्ञ ब्रह्मा कुमार नारायण भाई ने जिला यातायात कार्यालय में ट्रैफिक पुलिस के लिए आयोजित तनाव मुक्त कार्यशाला में संबोधित करते हुए बताया ।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी प्रमिला बहन ने बताया कि कोई भी नशा हमें नुकसान अवश्य पहुंचाता है ।चाहे शराब का मोबाइल का, तंबाकू का ।हमें प्रत्येक दिन सकारात्मक विचार देकर हम बाहरी नशे से मुक्त रह सकते हैं, जो हमेशा के लिए हमें फायदा पहुंचता है ।जिंदगी एक दिन की नहीं है लंबे समय की होती है। इस अवसर पर सहायक कमिश्नर ट्रैफिक पुलिस भ्राता जगदीश पाटिल जी ने बताया कि राजयोग से मन को नियंत्रित करने में सफलता मिलती है।हमारे जीवन में प्रत्येक दिन तनाव आता है और इस तनाव से मुक्त रहने के लिए सकारात्मक चिंतन ,मेडिटेशन मन के तनाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे कार्यक्रम आगे भी पुलिस वालों के लिए होते रहना चाहिए। जिससे जिंदगी में तनाव से मुक्त होने में मदद मिल सके। कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी प्रमिला बहन ने सबको नशे से मुक्त होने के लिए प्रतिज्ञा कराई।




