मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।खजुराहो : ग्राम चंद्रनगर के घने जंगल के बीच में बसे शिव...

खजुराहो : ग्राम चंद्रनगर के घने जंगल के बीच में बसे शिव भोलेनाथ जी स्वर्गेश्वर धाम में आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन ब्रह्माकुमारीज द्वारा किया गया

खजुराहो, मध्य प्रदेश : ग्राम चंद्रनगर के घने जंगल के बीच में बसे शिव भोलेनाथ जी स्वर्गेश्वर धाम में आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन ब्रह्माकुमारीज द्वारा किया गया। जहां पर बसंत पंचमी के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का दर्शन किये
एवं साथ ही वहां का आध्यात्मिक रहस्य भी समझाया गया की शिव भोलेनाथ को ही स्वर्गेश्वर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वही भोलेनाथ है जो स्वर्ग की रचना कर रहे हैं स्वर्ग में ले चलने के लिए ऐसे संस्कार और गुणों से मानव आत्माओं को देवतुल्य बनने का ज्ञान दे रहे हैं।
आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जीवन का लक्ष्य ,परमात्मा का सत्य परिचय, स्वयं का परिचय, सृष्टि चक्र का ज्ञान ,एवं राजयोग के अभ्यास द्वारा अष्ट शक्तियों की प्राप्ति, आदि विषय पर ज्ञान दिया गया जिसमें लाखों लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपना जीवन श्रेष्ठ बनाने का संकल्प भी किया ।
कार्यक्रम में आयोजन के रूप में भ्राता राजेश खैरा जी एवं सचिव मनीष जी, पुलिस प्रशासन आदि सभी महानुभावों ने प्रदर्शनी का लाभ उठाया खजुराहो सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी विद्या बहन जी एवं छतरपुर से आई हुई ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने सभी को आध्यात्मिक प्रदर्शनी समझाई एवं बताया कि हमारे साथ दुआएं एवं जो आशीर्वाद हम प्राप्त करते हैं वही हमारे साथ जाएगा बाकी सब यहीं रह जाएगा।
अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments