मुख पृष्ठसमाचारजन्माष्टमी पर हुआ भव्य कार्यक्रम में मंत्र मुग्ध हुए दर्शक

जन्माष्टमी पर हुआ भव्य कार्यक्रम में मंत्र मुग्ध हुए दर्शक


नरसिंहपुर,मध्य प्रदेश। आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्ण भारत की ओर अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय संस्थान ब्रह्मकुमारीज दिव्य संस्कार भवन नरसिंहपुर के द्वारा नई दुनियां का यादगार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को नगर के गणमान्य नागरिक पूर्व विधायक भ्राता सुनील जायसवाल, वरिष्ठ नागरिक भ्राता केदार गुप्ता ,वरिष्ठ व्यापारी भ्राता राकेश जैन, भ्राता कैलाश नेमा जी, केबीके से भ्राता पटले जी, कवि भ्राता रमाकांत गुप्ता नीर,जिला संचालिका ब्र कु कुसुम बहिन जी,आदि ने श्री कृष्ण जी का पूजन कर, झूला झुला के,दीप प्रज्ज्वलित करके भव्य महोत्सव का शुभारंभ किया। ब्रह्मकुमारीज के कला एवम संस्कृति प्रभाग डिवाइन एंजिल यूथ ग्रुप द्वारा रंगारंग शानदार मन मोहक प्रेरणा दाई प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बीके कुसुम दीदी ने नगर वासियों को शुभकामनाएं दी अनेक गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे ,जन्माष्टमी पर हुआ भव्य कार्यक्रम,मंत्र मुग्ध हुए दर्शक।

अतिथि गण बाए से _कृषि वैज्ञानिक भ्राता आशुतोष शर्मा, ग्रेन मर्चेंट भ्राता कैलाश नेमा, जनरल मैनेजर सहकारी बैंक भ्राता आर सी पटले,सतीश नेमा, बीके कुसुम दीदी जी केदार गुप्ता, पूर्व विधायक भ्राता सुनील जायसवाल,कवि रमाकांत गुप्ता, राकेश जैन, मुकेश नेमा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments