मुख पृष्ठसमाचारगाडरवारा मध्यप्रदेश में जन्माष्टमी का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया

गाडरवारा मध्यप्रदेश में जन्माष्टमी का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया

गाडरवारा, मध्यप्रदेश: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गाडरवारा मध्यप्रदेश में जन्माष्टमी का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी उर्मिला बहनजी ने जन्माष्टमी का महत्व बताते हुए कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब फिर इस धरा पर श्री कृष्ण का राज्य होगा विश्व महाराजन  श्री नारायण श्री लक्ष्मी का राज्य निकट भविष्य में आया कि आया। बहन जी ने कहा हम सब को भी अब उस देवी दुनिया में चलने के लिए अपने को तैयार करना है छोटे राधे कृष्ण की जोड़ी ने भी सबका  मन मोह लिया इस अवसर पर कन्याओं के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए गए सभी माताओं एवं भाइयों ने सुंदर रास प्रस्तुत किया। सभी ने मटकी भी फोड़ी इसके बाद दीदी ने सभी का प्रभु प्रसाद एवं माखन मिश्री से मुख् मीठा किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments