देने की भावना हमारे मन को शांत बनाता है ,सफलता को नजदीक लाता है- ब्रह्मा कुमार नारायण भाई ।
अलीराजपुर,मध्य प्रदेश। महान बनने का कोई विद्यालय नहीं होता, आपके कर्मे, वाणी व्यवहार और आचरण आपको महान बनाते है। नदी का पानी मीठा होता है, क्योंकि वो पानी देती है। सागर का पानी खारा होता है, क्योंकि वो हमेशा पानी लेता रहता है। यही जिंदगी है। लेते रहोगे तो खारे लगोगे। इसलिये हमेशा देने की ही भावना होनी चाहिये। क्षमा, दया, ज्ञान, सहयोग, शुभकामना ,शुभकामना यह सब देने से हमारा मन शांत रहता है। जिस विद्यार्थी का मन शांत उतना ही भविष्य उज्जवल व सफलता उसके पीछे-पीछे चली आती है। आपकी आंतरिक दुनिया बाहरी दुनिया का निर्माण करती है। जितने विचार आपके सुंदर पवित्र सकारात्मक होंगे उतना ही आपका भविष्य सुंदर बनेगा। यह विचार इंदौर से पधारे जीवन जीने की कला की विशेषज्ञ ब्रह्मा कुमार नारायण भाई ने शासकीय महाविद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया। सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी माधुरी बहन ने बताया कि सकारात्मक विचारों का हमारे सेल्स पर सकारात्मक होने के कारण से हमारे अंदर उमंग और उत्साह कायम रहता है। कार्य क्षमता में वृद्धि होती है, मानसिक शक्ति का विकास होता है, भावनात्मक परिपक्वता आती है, संवेदनशील व्यवहार के साथ-साथ सर्जनात्मकता का विकास और आध्यात्मिक विकास होता है। इससे हमारी याददाश्त शक्ति में वृद्धि होती है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफेसर सीताराम गोले जी ने बताया कि गीता और राजयोग, ध्यान ,साधना के माध्यम से हम अपने जीवन व व्यक्तित्व विकास कैसे कर सकते हैं राजयोग व मेडिटेशन के माध्यम से हमारी आंतरिक सोई हुई शक्तियां जागृत होती है जिससे हमारा बुद्धि का विकास होता है इसी से निर्णय शक्ति में कुशलता आती है। ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति कार्यक्रम के बारे में बताया और सभी को हाथ खड़ा करके प्रतिज्ञा कराई कि हम जीवन में कभी भी नशे का उपयोग नहीं करेंगे और समाज में अन्य को भी इसके प्रति सजगता प्रदान करेंगे। आभार प्रकट करते हुए अंत में श्रीमती रेशम बघेल सहायक प्रोफेसर ने बताया की ब्रह्माकुमारी द्वारा सिखाया जा रहा राजयोग यह वास्तव में जीवन विकास के लिए आवश्यक है ऐसी संस्थान के द्वारा आयोजित कार्यक्रम समय प्रति समय यहां होते रहना चाहिए जिससे बच्चों में जागृति आए और बच्चों का नैतिक और चारित्रिक विकास हो ।अलीराजपुर से आए ब्रह्मा कुमार अर्जुन भाई ने ईश्वर मेरे साथ है तो डरने की क्या बात है सुंदर गीत प्रस्तुत किया।





