मुख पृष्ठWingsSocial Service Wingआगरा ईदगाह: समाज सेवा विभाग द्वारा आयोजित स्वच्छ,स्वस्थ, शिक्षित और स्वर्णिम भारत...

आगरा ईदगाह: समाज सेवा विभाग द्वारा आयोजित स्वच्छ,स्वस्थ, शिक्षित और स्वर्णिम भारत के निर्माता समाज सेवियों का सम्मान समारोह

आगरा ईदगाह,उत्तर प्रदेश: ब्रह्माकुमारीज के ‘ प्रभु मिलन’ केंद्र प्रांगण में संस्था के समाज सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित स्वच्छ,स्वस्थ, शिक्षित और स्वर्णिम भारत के  निर्माताओं, समाज सेवियों का सम्मान किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले महानगर के अनेक नामचीन समाज सेवियों  का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय पंचायत राज्य मंत्री भ्राता प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल एवं लाइंस क्लब के इंटरनेशनल अध्यक्ष भ्राता जितेंद्र चौहान  एवं केंद्र प्रभारी  बी के अश्विना बहन एवं मुख्यालय संयोजक बीके वीरेंद्र, बी के गिरीश प्रेरक वक्ता, एवं अन्य भाई बहनों के साथ दीप प्रज्वलन से किया गया।

केंद्र प्रभारी बीके अश्विना बहन ने कहा कि जब हम अपने मन, बचन, कर्म या तन, मन, धन, से दूसरों को सुख पहुंचाते हैं तो वह  कई गुना होकर हमारे ही पास लौट आता है,यह शाश्वत नियम है!, समाज सेवा के इस महान  कार्य के लिए हिम्मत और विश्वास दोनों ही चाहिए, आपमें यह दोनों ही गुण विद्यमान हैं।

केंद्रीय मंत्री भ्राता प्रो. एस पी सिंह बघेल ने कहा कि ब्रह्मा कुमारीज़ बहनों के द्वारा मानवता के लिए, जन कल्याण के निरंतर सहभागिता, कार्य योजनाएं और प्रयास किए जा रहे हैं,

माउंट आबू से पधारे भ्राता बी के बीरेंद्र, (मुख्यालय संयोजक समाज सेवा प्रभाग) ने सभी को प्रतिज्ञा दिला कर विशेष प्रेरणा दी, मोटिवेशनल स्पीकर, बीके गिरीश भाई के प्रेरक  वक्तव्य को उपस्थित श्रोताओं ने बहुत ध्यान पूर्वक सुना,।संचालन अमर भाई ने किया।

कार्यक्रम का समाचार प्रमुखता से नगर के सभी बड़े समाचार पत्र अमर उजाला,दैनिक जागरण,हिंदुस्तान, आदि में प्रकाशित हुआ एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  द्वारा विभिन्न चैनल्स के द्वारा प्रसारित किया गया।

समाजसेवियों में  प्रेरक व्यक्तित्व आगरा विकास मंच, के अध्यक्ष भ्राता राजकुमार जैन, महामंत्री भ्राता सुशील जैन, जितेंद्र चौहान (लाइंस क्लब के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष) सुकन्या शर्मा एसीपी पुलिस (महिला सुरक्षा) डॉक्टर पंकज महेंद्रू,( केंटोनमेंट बोर्ड के चेयर मेन )डॉक्टर रेनू महेंद्रू पूर्व पार्षद एवं चिकित्सा विद), राज बहादुर राज (संचार भारती), बहन सुमन सुराना (हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन), डॉक्टर डी भट्टाचार्य (पर्यावरणविद एवं यमुना बचाओ अभियान), संतोष गहलोत,(गौ सेवा प्रकल्प) तूलिका कपूर (आर्य श्री एन जी ओ) डॉक्टर अलका जैन (प्रख्यात महिला चिकित्सक) नीतीश अग्रवाल,(संस्थापक श्री गिर्राज जी सेवा मंडल) त्रिवेणी आनंद(सद्भावना जन कल्याण ट्रस्ट) टी पी सिंह (सह विभाग संयोजक आर एस एस) आदि की उपस्थित रही। सभी महानुभावों को मोमेंटो, अंगवस्त्र,प्रेरक ध्येय वाक्य स्लोगन फ्रेम,ईश्वरीय साहित्य आदि प्रदान किया गया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments